सीपीआई (एम) का ईरान पर हमले के विरोध में प्रदर्शन
मेरठ। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की मेरठ जिला इकाई ने ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी ने भारत सरकार से इन हमलों को रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि इस युद्ध का दूरगामी परिणाम बहुत भयंकर होने वाला है। पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार को एक ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन बताया।