logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में "महिला पुलिस सम्मान समारोह 2026" का शानदार आयोजन

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में अमरोहा पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर "नारी शक्ति सम्मान 2026" का शानदार आयोजन किया गया।

इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अदम्य साहस, अनुशासन एवं समझदारी का परिचय देते हुए शानदार उल्लेखनीय काम करने वाली 151 महिला पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक आईपीएस अमित कुमार आनंद ने प्रतिकूलाधिपति डॉ राजीव त्यागी के साथ मिलकर स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि आज मातृशक्ति के शानदार एवं उल्लेखनीय उपलब्धियां के बल पर भारत फिर से विश्व गुरु बनने की राह पर चल पड़ा है, बात केवल पुलिस की ही नहीं राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खेलों, कला, विज्ञान प्रशासन, राजनीति हर क्षेत्र में महिलाएं न सिर्फ पुरुषों की बराबरी कर रही है बल्कि एक कदम आगे बढ़कर राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय मंचो पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन कर नारी शक्ति सम्मान 2026 को यादगार बना दिया।

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय संस्थान के डॉ अब्दुल कलाम आजाद सभागार में अमरोहा पुलिस द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान 2026 का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईपीएस अमित कुमार आनंद प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी विख्यात साहित्यकार एवं कवित्री डॉ प्रो. मधु चतुर्वेदी, सर्किल ऑफिसर/ डिप्टी एसपी एवं कार्यक्रम संयोजक अंजलि कटारिया आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।

:अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनंद ने कहा कि आज महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए हम बेहद गर्वित हैं। आज भारतवर्ष नहीं बल्कि पूरे विश्व में विश्व की आधी सम्मानित आबादी मातृशक्ति न केवल पुलिस एवं अन्य आर्म्ड फोर्स में बल्कि कला, साहित्य, खेल, योग, अध्यात्म, चिकित्सा स्वास्थ्य, प्रत्येक क्षेत्र में न केवल पुरुषों की बराबरी कर रही हैं, बल्कि उनसे एक कदम आगे बढ़कर देश और विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

अक्टूबर 2025 से हमारे मिशन शक्ति और महिला सहायता केंद्रों की टीमो ने 1500 से अधिक पारिवारिक विवादों मैं दोनों परिवारों के सदस्यों को एक साथ बिठाकर विवाद का समाधान कराया है। इस अवसर पर उन्होंने वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय की भी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अन्य सामाजिक एवं राष्ट्रीय हित के आयोजनों में बढ़-चढ़कर न सिर्फ हिस्सा लेता है।

बल्कि पूरी प्रतिबद्धता के साथ इन्हें आयोजित कर समाज और देश के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता आया है। इस अवसर पर विख्यात कवित्री प्रोफेसर मधु चतुर्वेदी जी ने मातृशक्ति के सम्मान में शानदार काव्य पाठ कर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही प्रसिद्ध क्लासिकल नृत्यांगना अनुपमा कौशिक ने शानदार क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली प्रमुख पुलिस ऑफिसर्स में डिप्टी एसपी अंजलि कटारिया, मिशन शक्ति जिला प्रभारी वंदना चौधरी, अलका चौधरी, रजबपुर थाना अध्यक्ष कोमल तोमर समेत दो दर्जन से अधिक महिला सब इंस्पेक्टर, एवं अलग-अलग पुलिस थानो एवं मिशन शक्ति केदो 122 महिला कांस्टेबल्स एवं हेड कांस्टेबल को स्मृति चिन्ह एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सीओ सिटी अभिषेक यादव, सी ओ नौगावा सादात अवधमान भदोरिया, सीओ हसनपुर पंकज त्यागी, पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी इंस्पेक्टर हरिश्वर्धन समेत सैकड़ो पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने इस शानदार आयोजन के लिए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

0
89 views

Comment