अभिनेता राज ने अपनी सुरीली ऑवाज में भजन गाकर, गायक में भी रखा नया कदम
जयपुर (संवाददाता देवीलाल बैरवा) दर्जनो हिन्दी व राजस्थानी फिल्मों एवं धारावाहिकों में मुख्य नायक व खलनायक की भूमिका निभा चुके राजस्थान के प्रसिद्ध अभिनेता राज जांगिड ने अपनी अलग पारी की शुरुआत प्रसिद्ध संत बाबा बावळिया का भजन गाकर की । राजस्थान के प्रसिद्ध लेखक- निर्देशक अभिनेता (नखराळो देवरियो भाभी पर जादू करग्यो) सुपातर बिंदणी फिल्म फैम क्षितिज कुमार के लिखे भजनों को संगीत से सजाया क्षितिज कुमार ने और उन्हे अपनी ऑवाज दी है, राजकीय सम्मान से सम्मानित अभिनेता राज जांगिड ने। शेखावाटी क्षेत्र के बुगाला में जन्मे चिड़ावा स्थित चमत्कारिक संत बावळिया बाबा पण्डित गणेशनारायण जी के लिए बने भजनों की रिकोर्डिंग आज राजस्थान के जयपुर में डायमंड रिकोर्डिंग स्टूडियों में हुई। अभिनेता एवं गायक राज जांगिड के साथ नवोदित सिंगर सुमन जयपुरी ने भी अपनी सुरीली ऑवाज में भजन गाए। गीतकार, संगीतकार-निर्देशक एवं अभिनेता क्षितिज कुमार ने बताया की बाबा के भक्त सारी दुनिया में बड़े बड़े उद्यमियों के साथ हर तबके के लोग है और हर वर्ष भरने वाले मेले में लाखों लोगो का आवागमन होता है , भजन संग्रह के निर्माता है प्रदीप सोनी व रिकोडिस्ट है रघुनन्दन सोनी ।