logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वैदेही' इनरव्हील क्लब का शानदार आगाज़

'वैदेही' इनरव्हील क्लब का शानदार आगाज़।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण का हुआ आगमन।

वाराणसी। होली के उल्लासमय वातावरण और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में, इनरव्हील क्लब (IWC) वाराणसी 'वैदेही' का आधिकारिक चेयरमैन विजिट कार्यक्रम लंका स्थित एक होटल में अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
माँ जानकी के नाम पर आधारित इस नए महिला क्लब के लिए यह सौभाग्य का विषय रहा कि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण जी ने पहली बार क्लब में पधारकर अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने क्लब की पूरी टीम को कदम-कदम पर सहयोग और संबल देने का भरोसा दिलाया।
सामाजिक सेवा कार्यों का शुभारंभ
चेयरमैन प्रिया नारायण जी के कर-कमलों द्वारा क्लब के कई सेवा प्रोजेक्ट्स को अमली जामा पहनाया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे: एक संस्था को सिलाई मशीन का दान। गरीब बच्चों के भविष्य को संवारने हेतु स्टेशनरी एवं अन्य सामग्री का वितरण। कचरा/सामान बीनने वाली महिलाओं को पुराने अखबार और साड़ियाँ वितरित की गईं।
कार्यक्रम का कुशल संचालन क्लब एडिटर दीपा सिंह और नेहा ने किया। कार्यक्रम के दौरान मधुलिका सिंह ने संस्था को सिलाई मशीन भेंट की। क्लब की अध्यक्ष वाणी भारद्वाज और सचिव वंदना झा ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया।
होली के रंग में रंगे इस माहौल को और भी खुशनुमा बनाने के लिए अनीता राय ने विशेष तैयारी की थी, वहीं दीपा सिंह और नेहा झा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आधारित प्रेरणादायक कविताओं से सभी महिलाओं में उत्साह भर दिया।
इस अवसर पर क्लब की सदस्य जूही , पूजा , इंदु , किरण , प्रतिमा और सुधा सक्रिय रूप से शामिल रहीं। साथ ही अन्य क्लबों से रेखा मेहरा, सोनिया, सुनीता, विनीता और खुशबू सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में माधवी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

0
504 views

Comment