logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोवंडी ड्रीम सनशाइन घोटाला

मुंबई के गोवंडी इलाके में स्थित ड्रीम सनशाइन कंपनी पर बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी में निवेश करने वाले लोगों के करीब 100 करोड़ रुपये डूब गए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद निवेशकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी के सीईओ अमानत अली फिलहाल संपर्क से बाहर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि निवेशकों ने कंपनी में अच्छे रिटर्न का लालच देकर पैसे जमा कराए थे, लेकिन अब कंपनी का कार्यालय बंद है और जिम्मेदार लोग सामने नहीं आ रहे हैं।

घोटाले से परेशान दर्जनों निवेशक गोवंडी स्थित कंपनी के ऑफिस के बाहर धरना देकर बैठ गए हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने अपनी जमा पूंजी कंपनी में निवेश की थी और अब उन्हें अपने पैसे वापस चाहिए।

निवेशकों ने प्रशासन और पुलिस से इस मामले में तुरंत जांच शुरू करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, कंपनी पिछले कुछ समय से आर्थिक समस्याओं में चल रही थी।

फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है और मामले की जांच के बाद ही पूरे घोटाले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

0
1090 views

Comment