logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार : महनार विधायक उमेश कुशवाहा तीसरी बार जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, अजय गुप्ता ‘बिट्टू’ ने दी बधाई

महनार विधायक उमेश कुशवाहा तीसरी बार जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, अजय गुप्ता ‘बिट्टू’ ने दी बधाई

पटना (बिहार)। माननीय महनार विधायक उमेश कुशवाहा को तीसरी बार जेडीयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर जदयू के वरिष्ठ नेता अजय गुप्ता ‘बिट्टू’ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

अजय गुप्ता ‘बिट्टू’ ने कहा कि श्री कुशवाहा का लगातार तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना उनके मजबूत नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि श्री कुशवाहा के मार्गदर्शन में जदयू बिहार में विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के अपने संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

साथ ही पार्टी कार्यकर्ता भी पूरे उत्साह के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

5
1249 views

Comment