logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री एस.एस.जैन.सभा प्रबंध समिति चुनाव के लिये 8 मार्च को डाले जायेंगे वोट

प्रधान पद पर युवा चेहरा राजीव जैन (काकू) का प्रचार तेज

मेरठ। श्री एसएस जैन सभा रजि0 जैन नगर की प्रबंध कार्यकारिणी चुनाव के लिये 8 मार्च को होेने वाले मतदान से पूर्व चुनाव लड रहे सभी प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। जैन समाज के चुनाव में प्रधान पद पर इस बार युवा चेहरे के रूप में राजीव जैन (काकू) ने ताल ठोकी है, तो उनके सामने चुनाव मैदान में मुख्य प्रत्याशी नरेन्द्र जैन दिख रहे है।

चुनाव में प्रधान के साथ-साथ 11 कार्यकारिणी सदस्यों को चुना जायेगा। मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे चुनाव लड रहे प्रत्याशियों के द्वारा घर-घर जाकर वोट मांगने का सिलसिला तेज कर दिया है। चुनाव में युवा चेहरा होेने के कारण प्रधान प्रत्याशी राजीव जैन काकू युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों का समर्थन लेने में कोई कमी नही छोड रहे है।

चुनाव अधिकारी मनोज जैन एडवोकेट ने बताया की चुनाव में प्रधान पद पर चार प्रत्याशियों जबकी कार्यकारिणी के लिये 18 सदस्यों द्वारा पर्चा भरा गया है। चुनाव में करीब 820 मतदाताओं के द्वारा अपने मत का प्रयोग किया जायेगा। मतदान का कार्य बैलेट पेपर के माध्यम से 8 मार्च रविवार को गुरू खूब सत्संग भवन में पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जायेगा।

6
59 views

Comment