logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सलाम इस 71 वर्षिय बुजुर्ग माँ के जज्बे को।

खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

मोहाली (पंजाब) में आयोजित शेरोज़ कॉन्क्लेव 2026 - होनोरिंग वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स" कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खरखौदा जिला सोनीपत हरियाणा की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ठाकुर जी की रसोई की मुख्य सेविका निर्मला देवी को उनकी निस्वार्थ सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने निर्मला देवी को सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।

निर्मला देवी पिछले कई वर्षों से ठाकुर जी की रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों, मरीजों व असहाय लोगों की सेवा में लगातार समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं।

उनकी इसी सेवा भावना को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से खरखौदा क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा सामाजिक संगठनों व क्षेत्रवासियों ने निर्मला देवी को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया।

288
6631 views

Comment