डीएम ने किया तहसील सदर का निरीक्षण, संग्रह व भूलेख अनुभाग में दिखे नाराज
मेरठ। डीएम डा0वीके सिंह ने शनिवार को तहसील सदर का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम संग्रह अनुभाग व भूलेख अनुभाग पर काफी नाराज दिखे। बताते है कि उन्होने वहां तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देेते हुए कार्य में सुधार की बात कही।
निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, एसडीएम सदर दीक्षा जोशी व तहसीलदार आदि भी मौजूद रहे।