logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीओ सिविल लाइन ने लगाई युवा किसान नेता की क्लास

मेरठ। कलक्ट्रेट में शनिवार को सेंट्रल मार्किट मामले में प्रदर्शन करने आये किसान व व्यापारी नेताओं द्वारा किये जा रहे धरने प्रदर्शन के बीच किसान संगठन नेता अंशुल की सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी नेजमकर क्लास लगाई।

बताते है कि कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने आए युवा किसान नेता अंशुल द्वारा सिविल लाइन थाने के एसएसआई से अभद्रता की गई थी जिसके बाद सीओ सिविल लाइन द्वारा उनकी जमकर क्लास लगाते हुए कहा कि उनका आपका पूरा सम्मान है परन्तु इस प्रकार से किसी पुलिस वाले से अभद्रता बर्दाश्त नही की जायेगी। इस दौरान एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

0
12 views

Comment