logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर : बागबेड़ा में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

बागबेड़ा में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 16/2026, दिनांक 06 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2)/74/76/351(2)(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 की शाम लगभग 6:50 बजे बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर-3 स्थित एक सरकारी स्कूल के सामने बागबेड़ा की रहने वाली करीब 20 वर्षीय महिला के साथ आरोपी कन्हैया रजक ने जबरन छेड़छाड़ की।

आरोप है कि आरोपी ने महिला के मुंह में जबरन सिगरेट सटा दी और उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पीड़िता द्वारा बागबेड़ा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई।

आवेदन के आधार पर पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 मार्च 2026 को छापेमारी कर आरोपी कन्हैया रजक (उम्र 29 वर्ष), पिता पप्पू रजक, निवासी बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर-3, थाना बागबेड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले भी बागबेड़ा थाना में कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 49/24 में भारतीय दंड संहिता की धारा 323/34/341/504/506 के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2022 में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 67/22 में धारा 323/341/354/504 भादवि के तहत भी मामला दर्ज किया गया था।

इस कार्रवाई में बागबेड़ा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार तथा पुलिस अवर निरीक्षक जनार्दन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

44
1086 views

Comment