logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शहीद पथ गोमती नगर हुसडि़या अंडरपास के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, चौकी इंचार्ज की तत्परता की नागरिकों ने की सराहना


लखनऊ। राजधानी के शहीद पथ स्थित अंडरपास के नीचे आज सुबह एक लावारिस व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय नागरिकों के अनुसार मृतक व्यक्ति पहले विलास ट्रांसपोर्ट की एक बस में हेल्पर के रूप में कार्य करता था, लेकिन लगभग दो माह पूर्व वह बेरोजगार हो गया था।

बताया गया कि कुछ समय पहले उसकी तबीयत अत्यधिक खराब हो गई थी, जिस पर क्षेत्रीय नागरिकों की पहल पर मेरे द्वारा अनूप तिवारी द्वारा उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में माननीय चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय की सहायता से चार दिनों तक भर्ती कराकर उपचार कराया गया था। उपचार के बाद वह फिर से शहीद पथ अंडरपास के नीचे रहने लगा था।

आज सुबह क्षेत्रीय राहगीर आशीष त्रिपाठी और अनूप तिवारी जब टहलने के लिए निकले तो उन्होंने उक्त व्यक्ति को अंडरपास के नीचे पड़ा देखा। उन्होंने उसे हिलाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पाया गया। इसके बाद तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज गुरप्रीत कौर को अवगत कराया। इसके बाद हुसड़िया चौकी प्रभारी श्रीमती गुरप्रीत कौर ने घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शवगृह भिजवाया। साथ ही आसपास के लोगों से मृतक की पहचान के लिए पूछताछ भी की जा रही है।

इस दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने चौकी इंचार्ज श्रीमती गुरप्रीत कौर की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर जिम्मेदारी के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की और लावारिस मृतक के सम्मानजनक अंतिम प्रबंधन की दिशा में पहल की।

पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है और पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

— सुमित पाण्डेय
सदस्य, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन
गोमती नगर, लखनऊ

34
948 views

Comment