जमशेदपुर : मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने बाराद्वारी शनि मंदिर में टेका माथा, जीत के बाद लिया भगवान शनि देव का आशीर्वाद
मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने बाराद्वारी शनि मंदिर में टेका माथा, जीत के बाद लिया भगवान शनि देव का आशीर्वाद
जमशेदपुर (झारखंड)। मानगो की नवनिर्वाचित मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने चुनाव जीतने के बाद आज बाराद्वारी स्थित शनि मंदिर पहुंचकर भगवान शनि देव की विधिवत पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
गौरतलब है कि चुनाव से पूर्व भी श्रीमती गुप्ता मंदिर परिसर पहुंचकर भगवान शनि देव के दर्शन किए थे और जीत के बाद पुनः आकर आशीर्वाद लेने का संकल्प व्यक्त किया था।
आज अपने उसी संकल्प को पूरा करते हुए मेयर सुधा गुप्ता मंदिर पहुंचीं और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान शनि देव का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि चुनाव से पहले श्रीमती सुधा गुप्ता मंदिर परिसर में आकर भगवान शनि देव से आशीर्वाद लिया था और उन्होंने कहा था कि चुनाव जीतने के बाद फिर से मंदिर आकर दर्शन करेंगी। आज उन्होंने अपने वचन को निभाते हुए मंदिर पहुंचकर भगवान शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर साहू समाज के जिला अध्यक्ष राकेश साहू, मोहन सिंह, सतीश गुप्ता सहित मंदिर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।