logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीकानेर मूल के नीरज तरड़ ने UPSC में पाई 180वीं रैंक, बने IAS

बीकानेर मूल के नीरज तरड़ ने UPSC में पाई 180वीं रैंक, बने IAS

चंडीगढ़/बीकानेर। बीकानेर मूल के प्रतिभाशाली युवा नीरज तरड, जो कि डॉ. देव राज जाट के पुत्र हैं, ने देश की प्रतिष्ठित UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 180वीं रैंक प्राप्त कर येIAS के लिए चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
नीरज तरड की प्रारंभिक स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ से हुई। इसके बाद उन्होंने NIT दिल्ली से बी.टेक. की पढ़ाई पूरी की। मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने UPSC जैसी कठिन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की।
नीरज के पिता डॉ. देव राज जाट वर्तमान में चंडीगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में शिक्षा और सेवा का मजबूत माहौल रहा है, जिसका असर नीरज की सफलता में भी दिखाई देता है।
नीरज की दोनों बहनें भी सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। उनकी बहन रचना चौधरी और लता चौधरी PHED विभाग में AEN (असिस्टेंट इंजीनियर) के पद पर बीकानेर में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
नीरज तर्ड की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें भी देश सेवा के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

0
12 views

Comment