प्रांतीयकृत नौचंदी मेले की गरिमा के अनुरूप की जाये समस्त व्यवस्थाएं - डीएम
मेरठ। डीएम डा.वीके सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में नौचंदी मेला की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। नौचंदी मेला को परम्परागत व भव्यता के साथ मनाए जाने हेतु सीडीओ नूपुर गोयल द्वारा तैयारी के संबंध में अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने नौचंदी मेले की समस्त कमेटियो के गठन हेतु संशोधित नामो पर विस्तार से चर्चा करते हुये समितियो को अंतिम रूप देकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। परम्परागत रूप से नौचंदी मेला के उद््घाटन के संबंध में निर्देशित किया गया कि कमेटी सदस्य एवं अन्य गणमान्यजनो को आमंत्रण पत्र समय से उपलब्ध कराये जाये तथा उद्घाटन की समस्त तैयारियो को यथासमय सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि नौचंदी मेला प्रांतीयकृत मेला है। मेले की गरिमा के अनुरूप समस्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एडीएम वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, सीएमओ डा0 अशोक कटारिया, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, एएमए जिला पंचायत वी0एस0 कुशवाहा, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह के साथ साथ मेला कमेटी के सदस्य संजय जैन, संजीव महेश्वरी, सरबजीत कपूर, नासिर सैफी, अंकुर गोयल आदि मौजूद रहे।