वेस्ट यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर रालोद सांसद को ज्ञापन
मेरठ। वेस्ट यूपी के मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर जनपदों को पुरानी दिल्ली में मिलाकर सनातन प्रदेश नाम से अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर भारतीय किसान आंदोलन संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बागपत से रालोद सांसद डा0 राजकुमार सांगवान से उनके कैम्प कार्यालय पर मुलाकात करते हुए उन्हे एक मांगपत्र सौंपा।
इस दौरान कुलदीप त्यागी, गंगाशरण त्यागी, महेंद्र सिंह, मोहन सिंह नेगी, अरूण सिंह, संजय जोशी, प्रदीप त्यागी, एडवोकेट सुशील गौड़ आदि मौजूद रहे।