logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर : कदमा श्री श्री रंकिणी मंदिर समिति का होली मिलन समारोह कल, शाम 7 बजे होगा आयोजन

कदमा श्री श्री रंकिणी मंदिर समिति का होली मिलन समारोह कल, शाम 7 बजे होगा आयोजन

जमशेदपुर (झारखंड)। कदमा स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर समिति की ओर से होली के पावन अवसर पर शनिवार संध्या 7:00 बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल होकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ देंगे और आपसी भाईचारे का संदेश देंगे।

मंदिर समिति के महासचिव श्री जनार्दन पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और आपसी मिलन का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

होली मिलन समारोह के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा।

46
657 views

Comment