जमशेदपुर : एग्रिको आवासीय कार्यालय में विधायक पूर्णिमा साहू ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
एग्रिको आवासीय कार्यालय में विधायक पूर्णिमा साहू ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
जमशेदपुर (झारखंड)। जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने आज एग्रिको स्थित अपने आवासीय कार्यालय में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर विधायक से मिलने पहुंचे।
विधायक पूर्णिमा साहू ने सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
मुलाकात के दौरान विधायक ने लोगों से संवाद कर उनकी कुशल-क्षेम भी जानी और क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विकास और लोगों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और वे क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।