logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पलामू : सिगरेट नहीं देने पर युवकों ने दुकान में लगाई आग, शादी का सामान सहित 10 लाख की संपत्ति जलकर राख; एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध

सिगरेट नहीं देने पर युवकों ने दुकान में लगाई आग, शादी का सामान सहित 10 लाख की संपत्ति जलकर राख; एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध

पलामू (झारखंड)। होली की रात नशे में धुत दो युवकों द्वारा एक दुकान में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 05 मार्च 2026 की रात पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुहा गांव स्थित निराला टोला में हुई। बताया जाता है कि दो युवक नशे की हालत में एक दुकानदार के पास सिगरेट लेने पहुंचे थे। दुकानदार द्वारा सिगरेट देने से इनकार करने पर दोनों युवकों ने गुस्से में आकर दुकान में आग लगा दी।

इस आगजनी की घटना में दुकान में रखा शादी का सामान समेत लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार राजेश कुमार गुप्ता (उम्र लगभग 22 वर्ष), पिता विरेंद्र साव, निवासी सुहा, निराला टोला, थाना सदर, जिला पलामू ने लिखित आवेदन देकर पुलिस से शिकायत की।

शिकायत के आधार पर सदर थाना में कांड संख्या 23/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2), 326(g), 109 और 3(5) के तहत दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान के क्रम में मुख्य आरोपी ओमप्रकाश कुमार सिंह (उम्र 18 वर्ष), पिता दुदुन सिंह, निवासी सुहा, निराला टोला, थाना सदर, जिला पलामू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। वहीं मामले में शामिल एक नाबालिग बालक को भी निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
पलामू पुलिस ने कहा है कि मामले की आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

39
1134 views

Comment