logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर भड़के समर्थक, पटना पहुंचे अमित शाह

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर भड़के समर्थक, पटना पहुंचे अमित शाह

पटना (बिहार)। नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि पिछले दो दशक से ज्यादा समय से राज्यसभा जाना चाह रहा हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जो नई सरकार बनेगी, उसे पूरा मार्गदर्शन रहेगा।

इन सबके बीच पटना में भारी बवाल की स्थिति बन गई है। मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं।जेडीयू कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना अपनी पार्टी के नेताओं को भी करना पड़ रहा है। जेडीयू एमएलसी संजय गांधी को वहां से भागना पड़ा। वहीं, बीजेपी कोटे से मंत्री सुरेंद्र मेहता की गाड़ी जेडीयू समर्थकों ने रोक दी।

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंच गए हैं। वह बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के घर जा सकते हैं और इसके बाद एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन में भी शामिल हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात पर जेडीयू समर्थक भड़क उठे। भड़के जेडीयू समर्थकों ने पटना के जेडीयू दफ्तर में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सक्रिय राजनीति में अपने अगले कदम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य बनने की ख्वाहिश जताते हुए साफ कर दिया है कि वे अब दिल्ली की राह पकड़ेंगे और बिहार की नई सरकार को अपना मार्गदर्शन देंगे।

61
1925 views

Comment