logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सद्भावना प्रेम के साथ में।बड़ी धूमधाम से धुलंडी का महापर्व मनाया गया। आज दिनांक 4 मार्च 2026 बुधवार को खंडार तहसील मुख्यालय से लेकर खंडार तहसील क्षे

सद्भावना प्रेम के साथ में।बड़ी धूमधाम से धुलंडी का महापर्व मनाया गया।


आज दिनांक 4 मार्च 2026 बुधवार को खंडार तहसील मुख्यालय से लेकर खंडार तहसील क्षेत्र में सभी जगह पर स्थानीय ग्रामीणों ने सद्भावना एवं प्रेम भरी आस्था के साथ में गुलाल एवं सतरंगी रंगों की वर्षा करते हुए। धुलंडी का महापर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। धुलंडी के महापर्व के अवसर पर कई धार्मिक स्थान पर पूजा अर्चना के साथ में भागवत पाठ एवं संकीर्तन आदि के धार्मिक आयोजन भी जगह जगह पर किए गए हैं। इसी प्रकार से कई सामाजिक संस्थानों पर खेल प्रतियोगिता में दंगल का आयोजन एवं रंगों की रंगोलिया की प्रतियोगिताओं के आयोजन भी किए गए हैं। इसी प्रकार से मुख्य मार्ग गली मोहल्ले में आदि कई स्थानों पर स्थानीय ग्रामीणों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए। बड़ी सद्भावना के साथ में प्रेम एवं एकता खंडाता का संदेश दिया है। यहां तक की छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी गुलाल एवं रंग बिरंगी कलरों के साथ में धुलंडी के महापर्व का आनंद उठाया है। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण का सूतक काल होने के कारण खंडार तहसील क्षेत्र में सभी जगह पर धूलंडी का महापर्व आम जनता द्वारा 4 मार्च 2026 को सुबह प्रातः से लेकर साय काल तक श्रद्धा और प्रेम के साथ में बड़ी धूमधाम से धुलंडी का महापर्व मनाया गया है।

20
642 views

Comment