logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रांची : जगन्नाथपुर में 60 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, पूर्व परिचित महिला सहित चार गिरफ्तार

जगन्नाथपुर में 60 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, पूर्व परिचित महिला सहित चार गिरफ्तार

रांची (झारखंड)। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजेता इंक्लेव में 05 दिसंबर 2025 की दोपहर 60 वर्षीय वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद घर से गहनों की चोरी भी कर ली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 469/25, दिनांक 05.12.25 के तहत धारा 103(1)/305 भा.न्या.सं. के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर), रांची के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जघन्य अपराध में शामिल तीन पुरुष अभियुक्तों एवं मुख्य साजिशकर्ता एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य साजिशकर्ता सलोमी होरो मृतका की पूर्व परिचित थी। उसने मृतका के फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा पैसों एवं घर में रखे गहनों को हड़पने की नीयत से हत्या की साजिश रची। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम :-
मोहम्मद आरिफ खान (उम्र लगभग 36 वर्ष), जिला भागलपुर
हसन रजा उर्फ हसन (उम्र लगभग 25 वर्ष), जिला भागलपुर (बिहार)
मोहम्मद शाहिन (उम्र लगभग 36 वर्ष), जिला भागलपुर
सलोमी होरो (उम्र लगभग 47 वर्ष), जिला रांची (स्थायी पता – जिला खूंटी)

बरामद सामान :-
चार मोबाइल फोन

पुलिस के अनुसार मोहम्मद आरिफ खान का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर हबीबपुर थाना कांड संख्या 252/24, धारा 304(2) भा.दं.वि. के तहत मामला दर्ज है।
इस पूरे अभियान में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

5
775 views

Comment