logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Yogi Adityanath ने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के पहले दिन सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्हों

Yogi Adityanath ने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के पहले दिन सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोदौलिया पर निर्माणाधीन रोप-वे का किराया तार्किक रखा जाए।मुख्यमंत्री ने रोप-वे स्टेशन पर यात्रियों के चढ़ने-उतरने की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।


घाटों और धरोहरों के संरक्षण पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों में मैनपावर बढ़ाकर तेजी लाने को कहा। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया कि घाटों एवं मंदिरों के पास निर्माण कार्य के दौरान किसी भी ऐतिहासिक धरोहर का हर हाल में संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।दालमंडी सड़क चौड़ीकरण में तेजी

मुख्यमंत्री ने उचित मुआवजा वितरित कर दालमंडी सड़क चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही शहर में सीवरेज और जलापूर्ति से जुड़ी अमृत-2 योजना के कार्य व्यवस्थित ढंग से कराने को कहा।निर्देश दिए गए कि निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता पर कराई जाए और बेतरतीब कार्य न हों।


स्वच्छता, वेंडिंग ज़ोन और स्ट्रीट डॉग सेंटर

शहर की स्वच्छता को और प्रभावी बनाने के लिए मशीनों के उपयोग पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने उपयुक्त स्थलों पर व्यवस्थित वेंडिंग ज़ोन विकसित करने और कान्हा उपवन एवं स्ट्रीट डॉग सेंटर स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

7
661 views

Comment