logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026-27 में कंपोजिट विद्यालय चेरो की छात्रा आँचल कुशवाहा ने पाई सफलता

सलेमपुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय चेरो की होनहार छात्रा कुमारी आँचल कुशवाहा ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMS) परीक्षा सत्र 2026-27 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं पूरे गांव का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम की घोषणा होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण व्याप्त हो गया।
आँचल की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों—आशुतोष कुमार मिश्रा, संजीव कुमार, शशिकांत भास्कर, संजय उपाध्याय, रमेश तिवारी, रमेश कुमार, अल्पना मिश्रा, रेनू देवी, सुमन देवी, गीता देवी ,अर्चना मनुराज तथा दिवाकर कुशवाहा—ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। शिक्षकों ने कहा कि आँचल की मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विद्यालय परिवार ने बताया कि आँचल प्रारंभ से ही अध्ययन के प्रति गंभीर और परिश्रमी रही है। उसकी इस सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा माता-पिता के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
आँचल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि वह आगे भी इसी प्रकार मेहनत कर उच्च लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करेगी।
इस अवसर पर समस्त शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने कहा कि आँचल ने हम सभी अध्यापकों, अपने माता-पिता तथा पूरे गाँव का नाम गौरवान्वित किया है। आँचल को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।

15
311 views

Comment