logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*फाल्गुन महोत्सव में गूंजे भजन, चंग व डांस ने मचाया धमाल*

*फाल्गुन महोत्सव में गूंजे भजन, चंग व डांस ने मचाया धमाल*

बीकानेर। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय में शुक्रवार को फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि फाल्गुन माह में रंग और मस्ती की धूम शुरू हो जाती है और सौहार्द का प्रतीक होली का त्योहार हमें जीवन को उत्साह से जीने की सीख देता है। इसी उद्देश्य से चंग धमाल के साथ फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया है। आयोजन से जुड़े पवन महनोत ने बताया कि फाल्गुन महोत्सव में मोमासर की फाल्गुन मंडली गोमडिया के कलाकारों ने डांस, चंग के साथ धमाल मचा दिया। इस दौरान पूर्व देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा नेता मोहन सुराना, चम्पालाल गेदर, देशनोक श्री करणी माता मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह, सीतादान देशनोक, युधिष्ठर सिंह भाटी, राजेन्द्र व्यास, ओम राजपुरोहित, शंकर सिंह राजपुरोहित, जेठमल सेठिया, नरपत सिंह भाटी, मस्त मंडल से विजय मालू, देवेन्द्र बैद, पूनमचंद चौरडिय़ा, विशाल चौपड़ा, पंकज गहलोत, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1
47 views

Comment