होली मिलन समारोह में स्कूली बच्चों ने टीचर्स संग खेली गुलाल की होली
मेरठ। बेगमबाग स्थित दि लिटिल एपेक्स स्कूल में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छोटे बच्चों ने टीचर्स के साथ रंग बिरंगे फूलों व गुलाल के साथ होली खेली तथा होली के गानों पर जमकर डांस व मस्ती की।
इस दौरान प्रिंसीपल संगीता नोटानी ने बच्चों को होली पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे व साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। उन्होने होली खेलने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को भी बताया। स्कूल के चेयरमैन डा0ब्रजभूषण, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस संदीप गोयल व डायरेक्टर संजय गोयल ने बच्चों व अभिभावकों को होली की बधाई देते हुए उन्हे गुलाल व गुब्बारे वितरित किये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी टीचर्स रश्मि, तनु, नैंसी, सुरभि, अलिशा, मुस्कान, अदिती, रिचा, राशि, पारूल, मानवी, रूपाली, क्षतिका, मानवी, तनवी का सहयोग रहा।