इस्माइल डिग्री कालेज में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन
मेरठ। बुढाना गेट स्थित इस्माइल डिग्री कालेज में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ललित कला अकैडमी द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी डा0सरोजनी अग्रवाल उपस्थित रही।
जिन्होने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग का अवलोकन किया। अपने संबोधन में डा0सरोजनी ने कहा कि सभी कलाकृतियाँ सराहनीय एवं सजीव हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में डा. विभा नागर एवं अनुभूति चौहान के साथ साथ संजीश्वर त्यागी भी मौजूद रहे।