मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने एसआईआर कार्य की समीक्षा की, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की
मेरठ। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा शनिवार को मेरठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विकास भवन सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर एसआइआर अभियान की प्रगति की समीक्षा और नोटिसों की सुनवाई की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से वार्ता कर अभियान के संबंध में जानकारी लेते हुए बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ बैठक करके उन्हें प्रेरित कर अच्छा काम करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया।
उन्होंने नोटिसो की सुनवाई करने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों के सुनवाई केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम डा0वीके सिंह, एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह आदि सहित अन्य अधिकारी भी थे।