logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एमएम(डीयू), मुल्लाना में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद’ का आयोजन

मुल्लाना अंबाला। 26 महर्षि मारकंडेश्वर डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, मुलाना में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत, अंबाला के सहयोग से “विकसित भारत युवा संसद” का जिला स्तरीय आयोजन “Viksit Bharat Youth Connect” पहल के अंतर्गत सफलतापूर्वक किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारियों को सशक्त करना रहा।

कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने संसदीय सिमुलेशन सत्र में भाग लिया, जिसका विषय था —
“आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक”। सत्र के दौरान 1975–77 के आपातकाल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, मौलिक अधिकारों, लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा भारतीय संविधान की मजबूती पर गहन विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बी. एस.रेड्डी
प्रो-वाइस चांसलर, एमएमडीयू, ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय नागरिकों की भूमिका अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें एडवोकेट राकेश मेहता, श्री मंजीत (एबीवीपी) तथा एमएम(डीयू) के शिक्षाविद् डॉ रीतिका बंसल, डॉ दीपक गुप्ता और डॉ दिव्या गिरधर शामिल रहे।

प्रतिभागियों का मूल्यांकन वक्तृत्व कला, नेतृत्व क्षमता, नीति विश्लेषण, संवैधानिक समझ और तार्किक दृष्टिकोण के आधार पर किया गया।

प्रतियोगिता के समापन पर पाँच प्रतिभागियों — हरलीन कौर, हार्दिक शर्मा, सूर्य प्रताप, सिया सेठी और परमीत सिंह — का चयन किया गया, जो अब राज्य स्तरीय युवा संसद में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम ने युवाओं में संवैधानिक चेतना, लोकतांत्रिक मूल्यों, आलोचनात्मक सोच और जिम्मेदार नागरिकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह युवा संसद अंबाला जिले के युवाओं के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं को समझने और आधुनिक भारत में जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक प्रभावशाली मंच सिद्ध हुई।

0
57 views

Comment