उत्कृष्ट जनसेवा के लिए अनुज योगी को मिला अटल पुरस्कार
मेरठ। दिल्ली के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक केंद्र एलटीसी आडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में संस्थापक योगांजलि विधापीठ ट्रस्ट क्रान्तिकारी गाँव पांचली खुर्द में अनुज कुमार योगी द्वारा पिछले 22 वर्षों से योग शिक्षण कार्यों में विशिष्ट योगदान आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं भारतीय ज्ञान को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित करने आप के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक विद्यालय ग्रामीण आँचल में अबतक क़रीब 3 लाख से अधिक जनमानस को योग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
इनके द्वारा समस्त उत्तर भारत में लगातार योग की शिविर लगाकर स्वास्थ जागृति के लिए लगाए जा रहें है आपको राष्ट्रीयकृत सेवा अटल पुरस्कार सम्मान- 2026 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्या काकरान ने देकर पुरस्कृत किया यह सम्मान सरजू फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया कार्यक्रम में सामाजिक शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अनुज कुमार योगी को सेवा भावना और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कि उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है सम्मान प्राप्त करने के बाद अनुज योगी ने यह पुरस्कार गांव के महान सन 1857 की जन क्रांति के नायक अमर बलिदानी कोतवाल धनसिहं गुर्जर जी को समर्पित किया है जिनकी प्रेरणा से जनसेवा के कार्य संभव हो पाए।