logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर : ऐतिहासिक विजय के बाद मानगो में निकला सुधा गुप्ता का भव्य विजय जुलूस सह आभार यात्रा

ऐतिहासिक विजय के बाद मानगो में निकला सुधा गुप्ता का भव्य विजय जुलूस सह आभार यात्रा

जमशेदपुर (झारखंड)। मानगो की सम्मानित जनता के आशीर्वाद, विश्वास और अपार समर्थन से मेयर पद पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के उपरांत आज मानगो की सड़कों पर अभूतपूर्व उत्साह और उमंग देखने को मिला।

नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और पूर्वमंत्री बन्ना गुप्ता आभार यात्रा में शामिल हुए, डिमना अविनाश नगर से निकलने वाले भव्य विजय जुलुस सह आभार यात्रा का नेतृत्व उपेंद्र सिंह मस्तान ने किया जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह समेत हजारों की संख्या में महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूरे मानगो क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और “सुधा बन्ना जिंदाबाद” के नारों के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व का जश्न मनाया गया।

खुली जिपसी में बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता अपने समर्थकों के साथ करीब दोपहर 1 बजे शिरोमन नगर स्थित भगवान शिव के मंदिर में पहुंचे और पूजा अर्चना की, उसके बाद डिमना रोड होते हुए बड़ा हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना किया, फिर पारडीह होते हुए काली मंदिर में माँ काली की आराधना कर पुजारी बाबा से आशीर्वाद लिया, उसके बाद ओल्ड पुरुलिया रोड होते हुए साकची पहुंच शिव मंदिर में पूजा की, फिर कदमा रंकिनी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया, जुलुस कदमा आवास पर जाकर खत्म हुआ।

इस अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता ने जनता को संबोधित करते हुए कहा— “यह जीत मेरी नहीं, मानगो की हर माँ-बहन, हर युवा, हर बुजुर्ग और हर मेहनतकश नागरिक की जीत है। आपने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे विकास, पारदर्शिता और सेवा के माध्यम से सार्थक करूँगी। हमारा लक्ष्य है – स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित और समृद्ध मानगो का निर्माण।”

उन्होंने आगे कहा कि यह विजय जुलूस शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनता के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर है। चुनाव के दौरान मिले अपार प्रेम और समर्थन के लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मतदाताओं का हृदय से धन्यवाद दिया।

सुधा गुप्ता ने यह भी आश्वस्त किया कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में समान विकास होगा, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के रोजगार के लिए ठोस पहल की जाएगी तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

विजय जुलूस शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग रहा।

इस अवसर पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि सभी साथियों और कार्यकर्ताओ के सहयोग से जीत हासिल हुई हैं, हमने विकास कार्य को अपना मुद्दा बनाया जिसे जनता ने स्वीकार कर प्रचंड जीत दी हैं, अब विकास कार्य को सुधा गुप्ता जी गति देंगी ताकि बैटर और ग्रेटर मानगो का निर्माण हो सकें।

60
2668 views

Comment