logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोड्डा : महागामा थाना क्षेत्र में जेवर दुकान चोरी का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के आभूषण व 3 बाइक बरामद

महागामा थाना क्षेत्र में जेवर दुकान चोरी का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के आभूषण व 3 बाइक बरामद

गोड्डा (झारखंड)। दिनांक 22/02/2026 की रात्रि दिग्धी गाँव स्थित एक जेवर दुकान में ताला तोड़कर अज्ञात अपराधियों द्वारा आभूषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में महागामा थाना कांड सं0- 33/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया।
जांच के क्रम में कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सभी ने घटना में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी गए आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया।

गिरफ्तार अपराधी:-
एनामुल (22 वर्ष), थाना- हनवारा, जिला- गोड्डा
मो. मिस्टर उर्फ मिस्टर आलम (21 वर्ष), थाना- हनवारा, जिला- गोड्डा
आर्यन कुमार उर्फ विष्णु (22 वर्ष), थाना- सन्हौला, जिला- भागलपुर, बिहार
मो. साहुल उर्फ इमरान (26 वर्ष), थाना- सन्हौला, जिला- भागलपुर, बिहार
राकेश कुमार (19 वर्ष), थाना- सन्हौला, जिला- भागलपुर, बिहार
मो. सरफराज आलम (21 वर्ष), थाना- धोरैया, जिला- बांका, बिहार

बरामद सामान :-
सोने के आभूषण – लगभग 2.7 ग्राम
चाँदी के आभूषण – लगभग 800 ग्राम
चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल – 03
घटना में प्रयुक्त खंती/सबल – 01
मोबाइल फोन – 07
छापामारी दल

महागामा एवं हनवारा थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बलों की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

93
1769 views

Comment