चतरा : हेमन्त सोरेन ने चतरा में वर-वधू आशीर्वाद समारोह में नवदंपति को दिया आशीर्वाद
हेमन्त सोरेन ने चतरा में वर-वधू आशीर्वाद समारोह में नवदंपति को दिया आशीर्वाद
चतरा (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड विधानसभा के सदस्य श्री जनार्दन पासवान के सुपुत्र श्री कुमार विवेक रंजन के विवाह के अवसर पर चतरा में आयोजित वर- वधू आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने नव दंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर श्री जनार्दन पासवान और उनके पारिवारिक सदस्य एवं सगे -संबंधी मौजूद थे।