logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम में सुधा गुप्ता की ऐतिहासिक जीत

मानगो नगर निगम में सुधा गुप्ता की ऐतिहासिक जीत

जमशेदपुर (झारखंड)। 27 फरवरी को घोषित परिणाम में मेयर पद पर शानदार विजय, समर्थकों में उत्साह की लहर मानगो क्षेत्र में 27 फरवरी को घोषित मतगणना परिणाम में सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम के मेयर पद पर शानदार जीत दर्ज की।

उनकी इस जीत से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। परिणाम घोषित होते ही मानगो क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया, समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर खुशी का इज़हार किया।

चुनाव के दौरान सुधा गुप्ता ने विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क निर्माण और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा किया था। जनता ने उनके विज़न और कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए उन्हें मेयर पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

जीत के बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत मानगो की जनता की जीत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

मानगो नगर निगम में यह चुनाव काफी चर्चित रहा और कड़े मुकाबले के बाद सुधा गुप्ता ने निर्णायक बढ़त बनाकर विजय हासिल की। अब क्षेत्र की जनता को उनसे नई उम्मीदें हैं और विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

29
992 views

Comment