मवाना में मेडा की अवैध निर्माण पर कार्रवाई
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने गुरुवार को मवाना स्थित मेरठ रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दर्जनों अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एक कालोनी के समीप ग्राम साधन के सामने की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि उक्त दुकानें बिना अनुमति के बनाई गई थीं। इनमें से कई दुकानों को निर्माण के दौरान ही बेच दिया गया था।