गोड्डा : विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन, विधायक प्रदीप यादव के पुत्र को दिया
विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन, विधायक प्रदीप यादव के पुत्र को दिया
बोहरा, पोड़ैयाहाट, गोड्डा (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट स्थित बोहरा में विधायक श्री प्रदीप यादव के सुपुत्र डॉ. ऋत्विज के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित वर- वधू स्वागत समारोह में सम्मिलित हुए।
उन्होंने नव दंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर श्री प्रदीप यादव और उनके पारिवारिक सदस्य एवं सगे -संबंधी मौजूद थे।