शंका के आधार पर छः लाख का मावा खजूरी सड़क टोल प्लाजा पर खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा किया ज़ब्त
रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
आगामी होली एवं अन्य त्योहारों के अवसर पर आमजनों को शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों की सुगम उपलब्धता के लिए कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग भोपाल की संयुक्त टीम द्वारा खजूरी सड़क रोड स्थित टोल प्लाजा के पास से एक वाहन से लगभग 27 क्विंटल मावा अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 6 लाख रुपए एवं पनीर 45 किलो जिसकी मिलावट की शंका के आधार पर जप्त कर पांच-पांच नमूने लिए गए जो कि राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विगत एक माह में खाद्य प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा भोपाल के अलग-अलग दूकानों कार्रवाई कर नमकीन मिठाई पनीर तेल मैदा बेसन इत्यादि खाद्य पदार्थ के नमूने 234 नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।