जमशेदपुर : मानगो नगर निगम महापौर चुनाव: राउंड-1 में सुधा गुप्ता आगे, संध्या सिंह दूसरे स्थान पर
मानगो नगर निगम महापौर चुनाव: राउंड-1 में सुधा गुप्ता आगे, संध्या सिंह दूसरे स्थान पर
जमशेदपुर (झारखंड)। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत मानगो नगर निगम महापौर पद की मतगणना के पहले राउंड में सुधा गुप्ता ने 9544 मत प्राप्त कर बढ़त बना ली है, जबकि संध्या सिंह 7878 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अन्य प्रत्याशियों में शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान को 1523, सुशीला सिंह को 1483, कुमकुम श्रीवास्तव को 601 तथा बनिता सहाय को 538 मत मिले हैं।
पहले राउंड के परिणामों ने मुकाबले को रोचक बना दिया है, वहीं आगे के राउंड की मतगणना पर सभी की निगाहें टिकी।