logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवैध बालू ढुलाई पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर सीज


(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट – नितेश कुमार)
बभनी (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। थाना बभनी पुलिस ने मंगलवार देर शाम अवैध बालू की ढुलाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को पकड़कर सीज कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध खनन और ढुलाई में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम को चौना–घघरा गांव बॉर्डर और चैनपुर गांव क्षेत्र में संदिग्ध रूप से बालू ढुलाई की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो ट्रैक्टरों को अवैध बालू ले जाते हुए पकड़ा।
जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों द्वारा बालू परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद दोनों वाहनों को थाने लाकर सीज कर दिया गया तथा संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। मामले की सूचना खनन विभाग एवं उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है, ताकि आगे की विधिक प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध बालू खनन से जुड़े लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

188
7254 views

Comment