logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी में 31 मार्च तक टैक्स जमा करने का अवसर, नहीं तो बढ़ेगा ब्याज का बोझ

वाराणसी नगर निगम ने स्वर्णिम छूट योजना के तहत 31 मार्च तक जलकर और सीवर कर के पुराने ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट की घोषणा की है। ऐसे में 35 दिनों के बाद भवन स्वामियों को ब्याज सहित टैक्स जमा करना होगा। शहर में कुल 2,33,708 भवन गृहकर, जलकर व सीवर कर के दायरे में हैं।इन भवनों पर कुल 434.65 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष (2025-26) में कुल 225.05 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को जोनवार टैक्स वसूली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को वित्तीय वर्ष के समापन से पहले गृहकर और जलकल की वसूली के लिए अभियान तेज करने का निर्देश दिया है।इन भवनों पर कुल 434.65 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष (2025-26) में कुल 225.05 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को जोनवार टैक्स वसूली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को वित्तीय वर्ष के समापन से पहले गृहकर और जलकल की वसूली के लिए अभियान तेज करने का निर्देश दिया है।लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत वसूली के लिए निगम भवन स्वामियों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार करा रहा है। सुविधा के लिए जोनवार कैंप लगाया जा रहा है। यही नहीं घर बैठे क्यूआर कोड व निगम की वेबसाइट पर आनलाइन भी टैक्स जमा किया जा सकता है।

0
779 views

Comment