logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से मिला मेरठ बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग पर दिया बल

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट खंडपीठ की लगभग 50 वर्षों से लंबित मांग के संदर्भ में, मेरठ बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य न्यायधीश सुप्रीम कोर्ट सूर्यकांत जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर बार पदाधिकारियों ने यह निवेदन रखा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट (प्रयागराज) की दूरी के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक जिलों के लाखों लोगों को न्यायिक प्रक्रिया में गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ता है।

दूरी, समय और व्यय के कारण गरीब एवं मध्यम वर्ग के लिए हाई कोर्ट तक पहुंच पाना कठिन हो जाता है, जिससे न्याय में अनावश्यक विलंब होता है। इसलिये पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उपयुक्त स्थान पर हाई कोर्ट खंडपीठ की स्थापना की आवश्यकता पर अधिवक्ताओं ने बल दिया। इस विषय पर मुख्य न्यायाधीश से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियोें का सकारात्मक संवाद हुआ।

प्रतिनिधिमंडल में मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री राजेन्द्र सिंह राणा, वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र मोहन शर्मा, नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा, नवनिर्वाचित महामंत्री परवेज आलम, अक्षत शर्मा एडवोकेट उपस्थित रहे।

0
0 views

Comment