लिटिल एपेक्स स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन
मेरठ। बेगमबाग स्थित द लिटिल एपेक्स स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी थीम ‘हैल्दी एंड अनहैल्दी फ्रूट एंड वैजिटेबल’ एवं ‘वाइल्ड एनिमल एंड डोमेस्टिक एनिमल’ रखी गई थी।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन डा0ब्रजभूषण, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन संदीप गोयल, डायरेक्टर संजय गोयल व प्रिंसीपल संगीता नोटानी ने सभी बच्चों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी टीचर्स रश्मि, तनु, नैंसी, सुरभि, अलिशा, मुस्कान, अदिती, रिचा, राशि, पारूल, मानवी, रूपाली, क्षतिका, मानवी, तनवी, सांची का सहयोग रहा।