सेंट्रल मार्किट में सपा के झंडे लगने पर गरमाई राजनीति
मेरठ। शास्त्रीनगर में सेंट्रल मार्केट पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटकी है। ऐसे में बाजार में व्यापारियों ने भाजपा का विरोध करते हुए सपा के झंडे लगा दिए थे। सुबह जब बाजार खुला तो कई दुकानों पर सपा का झंडा था। थोड़ी देर बाद स्थानीय भाजपा नेताओं ने झंडे हटवा दिए।
व्यापारियों का आरोप है कि हमारे बाजार पर संकट मंडरा है। एक कांप्लेक्स पहले ही टूट चुका है। अब दूसरी दुकानें टूटने की बारी आ चुकी है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों का हमें सहयोग नहीं मिल रहा है, इसलिए सपा के झंडे लगाए थे।