3 मार्च को 22बी में होगा पत्रकारों का होली मिलन समारोह
मेरठ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाउंड्री रोड स्थित 22बी में सतीश यादव आदि द्वारा मनाई जाने वाली पत्रकारों की होली पूरे उत्साह के साथ 3 मार्च को मनाई जायेगी।
सतीश यादव व इस होली के आयोजन से जुड़े पत्रकारों ने सभी से रंगो के इस त्योहार के आयोजन में पहुंचने और एक दूसरे से गले मिल होली मनाने का आग्रह किया।
सतीश यादव ने बताया कि आयोजन में अनुज कौशिक चीकू, पुष्पेन्द्र शर्मा, अनिल जैन, राजकुमार अग्रवाल, निखिल, सलीम, तथा अनुज मित्तल आदि का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।