logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन

मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा दिव्यांगजनो एवं बुजुर्गों के लिए निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन फूल बाग स्थित एडवांस फिजियोथैरेपी क्लिनिक पर किया गया। क्लब निदेशक आयुष और पीयूष गोयल ने बताया शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने ब्लड शुगर कोलेस्ट्राल और कैल्शियम की निशुल्क जांच कराई।

इस अवसर पर वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डाक्टर स्तुति गिरी गोस्वामी द्वारा दिव्यांगजनों को निशुल्क परामर्श दिया गया। जिसका बडी संख्या में मरीजों द्वारा लाभ उठाया गया।

कार्यक्रम में पूर्व कमिश्नर आरके भटनागर, दीवान गिरी, कुलदीप त्यागी, सुभाष गोस्वामी, पुष्पा शर्मा, पारुल, मनोज गिरी आदि का सहयोग रहा।

6
210 views

Comment