logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिव सेना ने घरेलू कनेक्शन पर चल रही फैक्ट्रियों को बंद करने की मांग उठाई

मेरठ। घरेलू बिजली कनेक्शनों पर चल रही अवैध फैक्ट्रीयों व अवैध गोदामों के कारण हो रही दुर्घटनाओं के विरोध में बुधवार को शिवसेना के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान शिव सेना नेता धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि, लिसाड़ी गेट क्षेत्र के किदवई नगर में अवैध बिजली कनेक्शन अवैध कपड़ा गोदाम में लगी आग से 6 मौतों का जिम्मेदार कौन है।

यदि 2 वाट के बिजली कनेक्शन पर फैक्ट्री गोदाम चल रहा था तो फिर बिजली विभाग क्या कर रहा था। उन्होने कहा कि घरेलू बिजली कनेक्शनों पर चल रही फैक्ट्रियों के खिलाफ कडी कार्यवाही अम्ल में लाई जाये।

0
24 views

Comment