logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवैध कारखानों व गोदामों के खिलाफ शिवसेना का प्रदर्शन

मेरठ। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में चल रहे अवैध कारखानों व गोदामों से हो रहें हादसों में जान- माल के हो रहे नुकसान के विरोध में शिव सेना यूबीटी
महानगर प्रमुख मोहित त्यागी के नेतृत्व में कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए अवैध कारखानों व गोदामों के खुलने के लिऐ दोषी एम. डी.ए. व इन अवैध कारखानों को घरेलु, बिज‌ली कनेक्शन देने वाले बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि जिस तरह से आवास विकास के अधिकारियों ने शास्त्री नगर के सेन्ट्रल मार्केट बनने पर भ्रष्टाचार में आंखे मूंद ली थी और अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उसका खामियाजा व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है वैसे ही भ्रष्ट एमडीए और बिजली विभाग के भ्रष्ट अधि‌कारियों और कर्मचारियों को मिली भगत से मुस्लिम क्षेत्रों में खुले अवैध कारखानों का खामियाजा अब आम जनता को अपने जान-माल से भुगतना पड़ रहा है जिसका ताजा उदाहरण लिसाड़ी गेट क्षेत्र के किदवई नगर में अवैध गोदाम में घरेलू बिजली कनेक्शन से हुए हादसे में छ: जानों का जाना बहुत ही दुखद है।

प्रदर्शन करने वालो में अवनीश आर्य, दिनेश सिंघल, पंकज गुप्ता, अभिनेता मुकेश शर्मा, प० देवदत्त शास्त्री, कमल प्रजापति, सनी प्रधान, राजेश तोमर, आकाश कन्नौजिया, अहसान कुरेशी ,शौकत सलमानी ,जसवीर सिंह, अमरनाथ, संदीप जैन, अमित कन्नौजिया, शाजिद, यासीन खान, अमन निषाद, अशोक चतुर्वेदी, जूनियर राजेश खन्ना, हसनैन, कुलदीप कौशिक, इम्तियाज चौधरी, अंकित चौहान, उपेंद्र कुमार, संदीप तोमर आदि शिव सैनिक शामिल रहे।

5
67 views

Comment