logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर : राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन : जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट एवं रूट लाइन का किया निरीक्षण

भारत की माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त व डीआईजी ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट एवं रूट लाइन का किया निरीक्षण, कारकेड रिहर्सल में हुए सम्मलित

जमशेदपुर (झारखंड)। भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन के मद्देनज़र प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान श्री रविरंजन कुमार विक्रम तथा पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अनुरंजन किस्पोटा ने जिला प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया गया।

इसी दौरान उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय सहित वरीय अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों श्री जगन्नाथ स्प्रिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर, कदमा एवं मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट से कदमा एवं बारीडीह अवस्थित कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा व्यवस्था, परिगमन मार्ग, कार्यक्रम स्थल की संरचना, आगंतुकों समेत सामान्य लोगों के प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग, अग्निशमन व्यवस्था तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

साथ ही मौके पर मौजूद सभी संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम के सूचारू एवं सुव्यवस्थित आयोजन के संदर्भ में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने प्रशासनिक एवं पुलिस की तैयारियों के बारे में आयुक्त कोल्हान प्रमंडल को अवगत कराया तथा सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग, बैरिकेडिंग एवं बलों की तैनाती की की जानकारी दी।

इस दौरान उन्होने बताया सुरक्षा मानकों के अनुरूप कारकेड रिहर्सल संपन्न कराया गया है तथा प्रतिनियुक्त फोर्स तथा मजिस्ट्रेट की संयुक्त ब्रीफ्रिंग कर सभी को उनकी जिम्मेवारियों के बारे में अवगत कराया जा चुका है। पिछले दो दिनों से एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक वीआईपी मूवमेंट की समयबद्धता एवं सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति के आगमन को पूर्णतः सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने हेतु सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं तथा तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

8
437 views

Comment