सन्नी गोठवाल नयागांव ने जीवन का 58वां रक्तदान करके निभाया इंसानियत का फर्ज
दौसा l मानव सेवा फाउंडेशन टीम के संचालक मोतीलाल उर्फ सन्नी गोठवाल ने बताया कि रक्तदान का सफर साल 2013 से शुरु हुआ था और अब तक जारी है इन 13 सालों में टीम के सदस्यों के जरिये हजारों जरुरतमंदो को रक्तदान करके मदद कर चुके हैं l सन्नी गोठवाल ने बताया की आज उनके पास प्रकाश सहसपुर ने फोन करके अवगत कराया आप के पंचायत के एक जरुरतमंद व्यक्ति कैलाश मीना जगनेर निवासी जो रामकरण जोशी जिला चिकित्सालय में एडमिट है डॉक्टर राजेश कुमार मीणा ने खून की जांच करवाने के बाद पेशेंट के शरीर में जांच में 2.6 हीमोग्लोबिन आ रहा था l पेसेंट के शरीर में नाम मात्र खून ही शेष बचा था खून के बिना पेशेंट की हालत बिल्कुल गंभीर हो रही थी l पेशेंट कैलाश मीना का ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव होने के कारण ब्लड बैंक में बी पॉजिटिव खून उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी देर परेशानी का सामना करना पड़ा प्रकाश सहसपुर ने मेरे पास फोन करके समस्या अवगत कराई मेंने तुरंत आनन फानन गांव से जिला चिकित्सालय पहुंचकर जरूरतमंद भाई कैलाश के लिए मोतीलाल उर्फ रक्तदाता सन्नी गोठवाल नयागांव ने जीवन का 58वां रक्तदान करके इंसानियत का फर्ज निभाया l गोठवाल ने बताया है साल 2013 से रक्तदान की निःशुल्क मुहिम चली आ रही है और जब तक शरीर में सांसें रहेगी, तब तक रक्तदान की सेवाएं जारी रहेंगी l