logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर : विधायक ने विधानसभा में उठाई बिरसानगर स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार की मांग

विधायक ने विधानसभा में उठाई बिरसानगर स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार की मांग

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास ने आज झारखंड विधानसभा में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री इर्फान अंसारी से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र के बिरसानगर जोन संख्या–5 स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त भवन एवं चारदीवारी निर्माण हेतु मांग पत्र सौंपा।

विधायक ने मंत्री को अवगत कराया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के कारण वर्तमान भवन अपर्याप्त साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर के सामने पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जिस पर अतिरिक्त भवन का निर्माण कराया जा सकता है।

साथ ही, स्वास्थ्य केंद्र की संपत्तियों को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखने के लिए चारदीवारी निर्माण की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया गया।

स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री इर्फान अंसारी ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

28
1179 views

Comment